क्या है किसी से काम
क्या है किसी से काम तुझे देखने के बाद
पर्दा गिरा लिया है तुझे देखने के बाद................टेक
ना मेरी राहे हयात के दुश्वार मरहले
हल हो गये तमाम तुम्हें देखने के बाद
क्या है किसी ......................1
सज्दा करूँ तो शिर्क ना करूँ तो कुफ्र है
आया है वो मुकाम तुम्हें देखने के बाद
क्या है किसी.......................2
तेरी निगाहे मस्त ने दीवाना कर दिया
अब क्या. उठाउँ जाम तुम्हें देखने के बाद
क्या है किसी.....................3
जल्वा किसी का होया तजल्ली किसी की हो
है देखना हराम तुम्हें देखने के बाद
क्या है किसी ..... ..............4
दुनियाँ की तमन्ना है ना जन्नत की तमन्ना
सब कुछ भुला दिया है तुम्हें देखने के बाद
क्या है किसी ............5
अब ये दुआ है दिल से तुम्हारे गरीब की
हो जिन्दगी की शाम तुम्हें देखने के बाद ।
क्या है किसी .............6
जिसको भी तुमने जामें मुहब्बत पिला दिया |
गिरता है लड़खड़ा तुम्हे देखने के बाद ||
क्या है किसी ...........7
क्या है किसी ...........8
हम आके तेरे शहर से बापस ना जाएंगे.
ये फैसला किया है है तुम्हें देखने के बाद
क्या है किसी ...........9

0 Comments
आपका हम स्वागत करते है