jhuthi duniya jhuthe bandhan-
झूठी दुनियाँ झूठे बन्धन,
साचा है एक नाम तेरा
जग में जीते जी का. नाता,
ना कुछ तेरा ना मेरा
एक दिन दुनियाँ छोड़ मर जाना
झूठी दुनियाँ झूठ..
चतुराई तेरी कामना आवै,
अन्तसमय बस रोता जावै
झूठी दुनियाँ झूठे.............
आँख से बहती जल की धारा,
संतों सारा जग दुखियारा
झूठी दुनियाँ झूठे बन्धन,
साचा है एक नाम तेरा
कंकर चिन-चिन महल बनाया,
प्रीत लगाकै मन पछताया
झूठी दुनियाँ झूठे बन्धन,
साचा है एक नाम तेरा
दुनिया में जिससे प्रीत लगाई,
दुनिया में जिससे प्रीत लगाई,
हाय उसी से ठोकर खाई
झूठी दुनियाँ झूठे बन्धन,
साचा है एक नाम तेरा
दिल ना दुःखाना कभी किसी का
दिल ना दुःखाना कभी किसी का
दिल के अन्दर शहर खुदा का
झूठी दुनियाँ झूठे बन्धन,
साचा है एक नाम तेरा
बाँट ले जग में दरद पराया,
बाँट ले जग में दरद पराया,
सर पे रहेगा तेरे रब का साया
झूठी दुनियाँ झूठे बन्धन,
साचा है एक नाम तेरा
क्या दुनियां में दिल का लगाना
क्या दुनियां में दिल का लगाना
आज नहीं तो कल उठ जाना
झूठी दुनियाँ झूठे बन्धन,
साचा है एक नाम तेरा
अपनी करनी आप भरेंगे
अपनी करनी आप भरेंगे
जो जीवेगें खदैडी सीवेगें
झूठी दुनियाँ झूठे बन्धन,
साचा है एक नाम तेरा
संत जना मिल सुमरन करिये
सुमर-सुमर भव पार उतरिये
झूठी दुनियाँ झूठे बन्धन,
साचा है एक नाम तेरा
एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा

0 Comments
आपका हम स्वागत करते है