जिंदगी का रास्ता -
जिन्दगी का रासता गुजरता हैं,
कभी फूलों के मौसम से कभी
पतझड के मौसम से.
पतझड के मौसम से.
कभी सुख है कभी दुख है,
एक ऋतु आये एक जाये तेरे प्रेम का
ढाई आखर मेरा मन बनजारा गाये
जिन्दगी का रास्ता गुजरता हैं .........
संसार है देश बिराना
यहाँ कौन तेरा मीत हैं
जिन्दगी क्या है मेरे हम-दम
एक दर्द भरा गीत है
जिन्दगी का रास्ता गुजरता है...........
इन्सान की हस्ती है क्या,
एक हवा का झोका है,
एक परदा है ये दुनियां,
आँखों का धोखा हैं
जिन्दगी का रास्ता गुजरता है......
कभी फूल कभी कॉंटे झोली मे
भरे मैने तेरी दुनियां से जो पाया
तेरे आगे धरा मैने
जिन्दगी का रास्ता गुजरता हैं.........
जिन्दगी का रास्ता गुजरता हैं.........
*****************************


0 Comments
आपका हम स्वागत करते है