इस दिल में तेरी रोशनी है,
सिवा तेरे कहीं कुछ नहीं है।
तू जो मेरा नहीं,
मेरा दुनियाँ में कोई नहीं है।
चाँद तारों में तुम बस रहे हो,
इन नजरों में तुम बस रहे हो
तू जो मेरा नहीं,
मेरा दुनियाँ में कोई नहीं है।
तेरी यादों में गुम ज़िन्दगी है,
तेरी उल्फत मेरी बन्दगी है
तू जो मेरा नहीं,
मेरा दुनियाँ में कोई नहीं है।
जिन्दगी बिन तुम्हारे अधूरी-२
तुमको पा लूँ अगर हर कमी मेरी हो जाए पूरी।
बाबा फुलसन्दे वालों बता दो-२
फिर मिलोगे कहाँ बस इतना हमें तुम बता दो।।
** *
इस दुनिया में आकर के नाम प्रभु का ले लेना।
आगे अंधेरी रातें हैं चाँदना संग में ले लेना।।
** *
इस दुनिया में आकर के नाम प्रभु का ले लेना।
आगे अंधेरी रातें हैं चाँदना संग में ले लेना।।
आज तो हैं सब तेरे संग में कल कोई काम ना आयेगा,
इकला आया है दुनियाँ में, इकला ही तू जायेगा।
सतगुरु तेरे ज्ञान का अमरत मैंने दिल में बसाया है,
सारी दुनियाँ छोड़ के मैंने, तुझ से दिल को लगाया है।
फुलसन्दे वाले बाबा कहते, छोड़ नरक का रास्ता,
गुरु चरणों पे सीस नवाइये, खुले मुक्ति का रास्ता।


0 Comments
आपका हम स्वागत करते है