साजन दुनियां मतबल की एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा
सुख में साथी सब दुनियाँ में दुःख में संग ना कोय
इकला पंछी उडे दुनियाँ से संग चले नही कोय
साजन दुनियाँ मतबल की .......एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा
मात पिता भाई सुतनारी अपने स्वारथ पे बलहारी
बुरे बखत कोई काम ना आवे गिन गिन के सब देवे गारी
साजन दुनियाँ मतबल की ...एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा
हरि के नाम बिना पछताया आत्मा में रुधन मचाया
तुझपे तरस कुदरत ने खाया अन्त समय फुलसन्दे आया
साजन दुनियाँ मतबल की ....एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा


0 Comments
आपका हम स्वागत करते है