तेरा नाम लेते ही दिल रोशन हो गया
तेरा नाम लेते ही दिल रोशन हो गया
मैं कीकर था तुमने छुआ तो चंदन हो गया।
ये बिखरती हुई जिन्दगी तूफाँ के असर में है
मुझको ये तसल्ली है सब तेरी नजर में है।
गम इसका नहीं मुझको जो कश्ती भवर में है
तेरा लिखा हुआ मेरे माथे की लकीरों में है।
हमदर्द नहीं कोई ना दिल को तलाश है
हर वक्त ये लगता है प्रभ तू मेरे पास है।
कुरबान मेरी जिन्दगी उस हुस्ने यार पे
बिजली गिराई जिसने मेरे दरो दीवार पे।
शीशे से भी नाजुक है टूट के रह जाएगा
मत छेड़ मेरे दिल को ये संभाला ना जएगा।
मैने तेरा नाम लिखा अपने दरो दीवार पे
नाराज़ क्यों होते हो अपने बीमार पे।
मैं थक गया चलते-चलते मंजिले दुश्वार पे
शाम कर ली हमने तेरे इन्तजार पे ।
मेरा दिल हर लम्हा तेरे वास्ते तड़पता है
सच बता क्या कभी तू भी हमें याद करता है।
मेरे संग के साथियों किस बात का गरूर है
जो सूरज चढ़ता है वो ढ़लता भी जरूर है।
दुनियाँ की चाहत में मेरे दिल पे पड़े छाले
रब तुझे माफ करे मेरे दिल को दुखाने वाले।
मेरी आँखों को हर जिस्म में नूर चमकता है
संसार हर एक को कागज़ का खिलौना समझता है।
फुलसन्दे वाले बाबा मेरी जाने कब सुभा होगी
उस पुरख निरंजन को मेरी कब खबर होगी।
ek tu sachcha tera naam sachcha
lekhak evm gayak :satpurush baba fulsande wale

1 Comments
ek tu sachcha tera naam sachcha
ReplyDeleteआपका हम स्वागत करते है