सतपुरुष बाबा फुलसंदे वाले

सतपुरुष बाबा फुलसंदे वाले
सतपुरुष बाबा फुलसंदे वाले

TUFANO NE RASTA DE DIYA तूफानों ने रास्ता दे दिया

तूफानो ने रास्ता दे दिया

नाम लेके तेरा मैं जिधर भी गया,
तुफानो ने रास्ता दे दिया।
ठोकरें थीं बहुत ज़िन्दगी में मगर,
तू संभाले रहा गिरने ना दिया ।।
तुझको शिव कहूँ या परमात्मा,
या मित्र कहूँ एक ही बात है ।

भेद हर एक तेरा ऋषियों ने वेद में,
जो छुपा था खोल के रख दिया।|
बिजली सी गिरी आँखों से तेरी,
जब कभी तने देखा मेरी तरफ ।
तेरे इस प्यार ने मेरे परमात्मा,
और भी ज्यादा दिल को तड़पा दिया ||
जिसने गुस्सा किया सब खतम कर दिया
आग में जल मरे किसी का क्या गया ।
पाप बुद्धि ने जिसपे भी कब्जा किया,
मंजिल तक उसे न जाने दिया ||
बरसों के प्यार को तोडके चल दिये
ना पलट करके देखा मेरी तरफ ।
टप टप आँखों से आँस गिरते रहे,
खामोशी ने कुछ कहने ना दिया ।।

आदमी वो है गिरते को जो थाम ले,
और बुरे वक्त में सब्र से काम ले |
वक्त ने पंख कतरे हैं हर एक के,
हद से आगे उड़ने ना दिया ।।
जो भी लिक्खा विधाता ने तकदीर में,
उसके आगे हर कोई मजबूर है|
वैद्य जितने थे सब खडे रह गये,
पंछी ऐसा उड़ा पकड़ा ना गया ।।
मुझको ऐसा बना जैसा चाहवे है तू,
नज़रों से कभी भी गिरावे ना तू ।
तेरे दिल में रहूँ इस तरहा से सनम
जैसे मंदिर में जलता हो कोई दिया ।।
सारे रस्ते कभी बन्द होते नहीं,
खुला रहता है एक ना एक रास्ता ।
तुझपे कुर्बान दोनो जहान मेरे,
बंद दरवाजा था रास्ता दे दिया ।।

दान पुण्य हवन कीर्तन सब करे,
फिर अन्तिम सफर पे हम चल दिये।
मेरे कर्मों ने मुझको रूलाया बहुत,
सर किसी के भी आगे ना उठने दिया ।।
बाबा फुलसन्दे वालों ने ब्रह्म ज्योति को
ला करके धरती पे रख दिया ।।
*******************************

Post a Comment

4 Comments

  1. एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा

    ReplyDelete
    Replies
    1. एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा 🙏🏻

      Delete
  2. बहुत अच्छा लगता है।।

    ReplyDelete
  3. बहुत अच्छा लगता है।।

    ReplyDelete

आपका हम स्वागत करते है